{"_id":"5be49510bdec226b327d71ff","slug":"51541707024-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी के पर्व पर जमकर हुआ धूम-धड़ाका, सोशल मीडिया पर रही दीपावली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी के पर्व पर जमकर हुआ धूम-धड़ाका, सोशल मीडिया पर रही दीपावली की धूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर मोहल्ले रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठीं।
- फोटो : amar ujala
जिले में रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। दीपक, मोमबत्तियां और लड़ियों से घर, प्रतिष्ठान और मंदिर जगमगाए। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी जाहिर की।
दीपावली की शाम लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूजा अर्चना की। मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर दीपक जलाए। महानगर के प्रमुख श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री विश्रामपुरी कॉल भैरव मंदिर, श्री साईंधाम, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री नारायणपुरी, श्री हरि मंदिर में पहुंचकर दीप जलाए और देवी-देवताओं की आराधना की। इसके पश्चात जमकर आतिशबाजी चलाई गई। आसमान में हर तरफ रंग-बिरंगी आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया। बच्चे पटाखे चलाने को लेेकर बेहद उत्साहित रहे।
एक-दूसरे के घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं, बनाई रंगोली
दीपावली की रात पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनाएं देने के साथ मिठाई और गिफ्ट दिए। इसके साथ गली-मोहल्लों और घरों में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रही दीपावली की धूम
सोशल मीडिया पर दीपावली की धूम रही। लोगों ने पूजा अर्चना और आतिशबाजी चलाते सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड किए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दीपावली की शुभकामनाएं देने की होड़ लगी रही।