{"_id":"5b7f03f742c79246325496fc","slug":"51535050743-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपोषण स्वास्थ्य मेला कल, विभाग तैयारियों में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपोषण स्वास्थ्य मेला कल, विभाग तैयारियों में जुटा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सुपोषण स्वास्थ्य मेला कल यानी 25 अगस्त को लगाया जाएगा। जिसमें कुपोषण को दूर करने के लिए तमाम गतिविधियां होंगी। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बुधवार को बैठक कर अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। संबंधित अधिकारी सुपोषण स्वास्थ्य मेले की व्यापक तैयारियां पहले से सुिनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित होने वाले मेला सुबह आठ बजे सुबह से सायं छह बजे तक चलेगा। इसमें लाभार्थियों का पंजीकरण, सुपोषण फिल्मों का प्रदर्शन, जिगल्स का प्रसारण किया जाएगा। सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक लखनऊ से मेले का सीधा प्रधारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रसारण के बाद मुख्यमंत्री द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, पंचायती राज अधिकारी तथा विभिन्न अधिकारियों द्वारा अपने
विभागों तथा संबंधित विषय पर लाभार्थियों को नवीनतम जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी स्टॉलों के माध्यम से दी जाएगी। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंडों, स्वास्थ्य उप केंद्रों पर भी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में ग्राम स्वास्थ्य पोषण, स्वच्छता दिवस, परिवार नियोजन, दस्त व अन्य संक्रमण से रोकथाम के उपाय, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्ण जांच, टीकाकरण, के अलावा बच्चों का वजन, लंबाई, अति कुपोषित बच्चों की पहचान, पोशाहार वितरण, किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छ भारत मिशन, हाथों की सफाई व स्वच्छता का महत्व, ओडीएफ आदि से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। डीएम ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की।