{"_id":"5b7f031442c792465942fddc","slug":"51535050516-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृति को लेकर छात्रों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति को लेकर छात्रों में उत्साह
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों में भारी उत्साह है। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इस बार भी कक्षा नौ और दस के लिए तीस-तीस और 11 तथा 12 के लिए पचास-पचास हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए छात्रों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। छात्रवृत्ति को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के स्कूलों से लगातार विद्यार्थी फॉर्म भर रहे हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट या फिर अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर फार्म भरा जाएगा। फार्म में मांगी गई जानकारियां देना अनिवार्य है। इसके लिए केंद्र निर्धारित कर लिखित परीक्षा कराई जाएगी। पिछली बार की तरह ही इस बार कक्षा नौ और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो।