फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डाटा माइनिंग एंड साइंटिस्ट कान्फ्रेंस में गंगोह की बेटी ने रचा इतिहास

डाटा माइनिंग एंड साइंटिस्ट कान्फ्रेंस में गंगोह की बेटी ने रचा इतिहास

Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
डाटा माइनिंग एंड साइंटिस्ट कान्फ्रेंस में गंगोह की बेटी ने रचा इतिहास
गंगोह (सहारनपुर)। लंदन में आयोजित डाटा माइनिंग एंड डाटा साइंटिस्ट की कान्फ्रेंस में गंगोह की बेटी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर देश और जनपद को गौरवान्वित किया है। उक्त कांफ्रेंस में 99 देशों से आए 330 प्रतिभागियों में सहभागिता की थी। गंगोह की बेटी को कान्फ्रेंस में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन

घोडे़ वालों के नाम से मशहूर व्यवसायी प्रवेश गर्ग की पुत्री नंदिनी की प्रारंभिक शिक्षा नगर के ही एक स्कूल में हुई। इसके बाद नंदिनी ने जेएसएस नोएडा से विशेष योग्यता के साथ बीटेक पास की और मास्टर आफ साइंस की डिग्री आईआईटी चेन्नई मद्रास से हासिल करने के उपरांत हयुवाई डाटा साइंटिस्ट टेक्नोलॉजी बंगलूरु में बतौर वैज्ञानिक कार्य शुरू किया। यहां रहते हुए ही उसने केडीडी द्वारा आयोजित वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में अपने प्रोजेक्ट शॉर्टेस्ट रूट रिकमंडेशन फॉर टैक्सी ड्राइवर की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी । लंदन में आयोजित कान्फ्रेंस में नंदनी गर्ग के प्रोजेक्ट को चतुर्थ स्थान मिला। नंदिनी के प्रोजेक्ट को विश्वभर के 330 प्रोजेक्टों में चतुर्थ स्थान मिलने की घोषणा 6 मई 2018 को कर दी गई थी। इसके प्रस्तुतिकरण के लिए 23 अगस्त 2018 को लंदन के वेस्टर्न गेटवे रॉयल में विक्टोरिया डॉक में आयोजित केडीडी कांफ्रेंस में उन्हें आमंत्रित किया गया। नंदिनी गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता प्रवेश एवं माता वीणा की प्रेरणा को दिया। विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, पूर्व राज्यमंत्री असदुल्ला अजमेरी, सपा जिलाध्यक्ष चौ. रुद्रसैन, जिला पंचायत सदस्य चौ. नक्षत्रपाल सिंह, व्यापारी नेता मोल्हड़ मल गर्ग व प्रदीप तायल सहित विभिन्न हस्तियों ने नंदिनी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed