{"_id":"5b33e1174f1c1bf36e8ba52e","slug":"51530126615-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज से रोष, सरकार को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज से रोष, सरकार को बर्खास्त करने की मांग
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज से कांग्रेसियों में भारी रोष है। बुधवार को देहात विधायक मसूद अख्तर के निवास पर हुए कांग्रेस के पोल खोल सम्मेलन में लाठीचार्ज का मामला गूंजता रहा। सम्मेलन के बाद कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। लाठीचार्ज के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ ही सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग राज्यपाल से की गई।
विधायक मसूद अख्तर के निवास पर हुए पुवांरका ब्लॉक के सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को देश की अब तक की सबसे विफल सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता, इंदिरा गांधी को हरित क्रांति और बांग्लादेश का निर्माता, लाल बहादुर शास्त्री को जय जवान-जय किसान, राजीव गांधी को संचार एवं सूचना क्रांति के जनक, नर सिम्हा राव को आर्थिक सुधारों और मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाएगा, मगर नरेंद्र मोदी को कमजोर और काले कार्यकाल वाला प्रधानमंत्री जाना जाएगा। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने मोदी सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। देहात विधायक मसूद अख्तर और बेहट विधायक नरेश सैनी ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में प्रवीण चौधरी, अर्चित जैन, गौरव वर्मा, सौरव धीमान, जादोराम गुप्ता, अशोक सैनी, गणेशदत्त शर्मा, नसीब खान आदि मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेसियों ने डीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।