फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रक चालक की मौत

चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रक चालक की मौत

Thu, 28 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रक चालक की मौत
सरसावा (सहारनपुर)। चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में एक शख्स की ट्रेन के नीचे आकर मौत हो गयी। मृतक चिलकाना क्षेत्र का निवासी था और यमुनानगर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह के समय शुगर मिल रेलवे फाटक के समीप एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यमुनानगर की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन को सरसावा स्टेशन पर रुकना था स्टेशन से कुछ पहले जैसे ही ट्रेन धीमी हुई एक व्यक्ति चलती ट्रेन से कूद गया लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वो चलती ट्रेन के पहिये के नीचे गिर गया। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाकर ट्रेन को रुकवाया। लेकिन तब तक ट्रेन के पहिए व्यक्ति को रोंदते हुए आगे निकल चुके थे। सूचना मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। जेब से मिले मोबाइल से फोन कर उसकी शिनाख्त महबूब (48 वर्ष) निवासी ग्राम कातला थाना चिलकाना के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह ट्रक चालक था और यमुनानगर ट्रक खड़ा कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed