फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंधी से आम की फसल को हुआ करीब 20 फीसदी नुकसान

आंधी से आम की फसल को हुआ करीब 20 फीसदी नुकसान

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आंधी से आम की फसल को हुआ करीब 20 फीसदी नुकसान
सहारनपुर। बुधवार को आई तेज आंधी आम के बागों पर भारी पड़ गई है। इसके चलते 15 से 20 प्रतिशत तक आम को नुकसान हुआ है। इसके अलावा किसी अन्य फसल को बडे़ नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ क्षेत्र में गेहूं की थ्रेसिंग पर जरूर असर पड़ा है।
विज्ञापन

बुुधवार को जिले में आई तेज आंधी ने जहां पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है वहीं इससे आम की फसल भी 15 से 20 फीसदी प्रभावित हुई है। तेज हवा से आम के फल नीचे गिर गए हैं। जिसका सीधा असर आम के उत्पादन पर पड़ना तय है। हालांकि इस समय आम के फल काफी छोटे छोटे हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों में पेड़ों को भी खासा नुकसान हुआ है। कई पेड़ तो जड़ से ही उखड़ गए जबकि कई के तने टूटकर नीचे गिर गए। इससे बिजली की लाइनों को भारी नुकसान हुआ है। विद्युत निगम के कर्मचारियों को बिजली की लाइन चालू करने में काफी मशक्कत करनी पड रही है। उप निदेशक कृषि राजीव कुमार के मुताबिक जिले में आम की फसल को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है। इसके अलावा किसी अन्य फसल को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed