फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उस्तादों के ग्रेड में तरक्की के प्रस्ताव पर आगामी बैठक में होगा निर्णय

उस्तादों के ग्रेड में तरक्की के प्रस्ताव पर आगामी बैठक में होगा निर्णय

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
उस्तादों के ग्रेड में तरक्की के प्रस्ताव पर आगामी बैठक में होगा निर्णय
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की दो दिवसीय बैठक के अंतिम चरण में पूर्व की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इसके अलावा उस्तादों के ग्रेड में तरक्की का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस पर आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में आयोजित हुई बैठक की शुरुआत मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई। बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यवाहक प्रभारी मौलाना अफजल कैमूरी ने वार्षिक शैक्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रों के प्रवेश, वार्षिक परीक्षा व पुरस्कारों के वितरण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। जिस पर शूरा सदस्यों ने संतुष्टि जताई। इसके अलावा शिक्षा विभाग के तहत कार्य करने वालों विभिन्न विभागों की कारगुजारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एजेंडे के मुताबिक पूर्व की शूरा की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इस दौरान कुछ समस्याएं भी रखी गई। जिस पर सदस्यों ने गहनता से विचार विमर्श किया। शिक्षा विभाग की ओर से रखी गई रिपोर्ट में उस्तादों के ग्रेड की तरक्की का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस पर शूरा की आगामी बैठक में फैसला लिया जाएगा। बैठक में मौलाना सालिम कासमी, मौलाना असलम कासमी, मुफ्ती अब्दुल कय्यूम रायपुरी, मौलाना याकूब की पत्नी, मुफ्ती अब्दुल्ला फूलपुरी और मौलाना मुशर्रफ अली थानवी पाकिस्तानी के इंतकाल पर दुख का इजहार किया गया और दुआ-ए-मगफिरत की गई। इस मौके पर मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी, मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी, मुफ्ती इस्माईल मालेगांव, मौलाना इश्तेयाक, मौलाना मलक मोहम्मद इब्राहीम, मौलाना मुफ्ती अहमद खानपुरी, हकीम कलीमुल्लाह, मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, मौलाना अनवारुलहक बिजनौरी, मौलाना असरारुहक कासमी, मौलाना अंजर हुसैन मियां साहब, मौलाना महमूद हसन, मौलाना निजामुद्दीन खामोश, मौलाना अब्दुल समद, मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed