फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना अनुमति बचत खाते से रुपये ट्रांसफर किए

बिना अनुमति बचत खाते से रुपये ट्रांसफर किए

Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति बचत खाते से रुपये ट्रांसफर किए
साढौली कदीम (सहारनपुर)। एक किसान ने शाखा प्रबंधक पर उसके बचत खाते से बिना उसकी अनुमति से चालीस हजार रुपये क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव चकखीदरपुर निवासी राजबीर का पीएनबी की टोडरपुर शाखा में खाता है। मंगलवार को वह अपने परिजन की बीमारी के उपचार के लिए एटीएम से पैसे निकालने गया तो पता चला कि खाते से 40 हजार रुपये की रकम निकाल कर उसके कृषि कार्ड में जमा कर दी गई। किसान का आरोप है कि बैंक ने उसे कोई नोटिस भेजे बिना उसके बचत खाते से कर्ज वाले खाते में रकम ट्रांसफर कर दी है। उधर, शाखा प्रबंधक गिरीश चौधरी का कहना है कि बैंक ग्राहक को दिया कर्ज अगले दिन भी उसके खाते से वसूल करने का अधिकार रखता है। इसके लिए पहले ग्राहक को सूचित किया जाना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed