{"_id":"5ae8b33f4f1c1bc03d8b60ef","slug":"51525199679-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर बुजुर्ग की मौत
Updated Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिहार से पंजाब जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस से उतरते समय प्लेटफॉर्म पर गिरकर एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बलियाखेड़ी स्टेशन से भी एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ।
बिहार से पंजाब जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस शाम को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुछ लोग चलती हुई ट्रेन से ही उतरने का प्रयास करने लगे। उस समय एक बोगी के गेट पर एक बुजुर्ग खड़े हुए थे। यात्रियों के उतरने के चलते बुजुर्ग प्लेटफार्म पर गिर पड़े और घायल हो गए। जीआरपी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह (76 वर्ष) निवासी गांव सादीपुर खेड़ा, थाना सनोट, जनपद पटियाला, पंजाब के रूप में हुई। सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
इसके अलावा बलियाखेड़ी रेलवे स्टेशन पर लगभग 75 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। उसके पास से कुछ कागजात बरामद हुए हैं। अभी तक मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।