{"_id":"5abbe4fa4f1c1bf4298b471d","slug":"51522263290-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वादशी पर मां शाकंभरी के दरबार में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वादशी पर मां शाकंभरी के दरबार में टेका मत्था
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। चैत्र नवरात्र पर्व की द्वादशी पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी दर्शनों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर मां भगवती के दर्शन किए। तपती धूप भी माता के भक्तों की आस्था नहीं डिगा सकी। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
प्रथम नवरात्र से प्रारंभ हुआ शाकंभरी देवी मेला अपने पूरे रंग में है। भक्त घंटों लाइनों में लगकर मां शाकंभरी को प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। भूरादेव मंदिर पर भी भक्तों की तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गगनभेदी जयकारों से समूची शिवालिक घाटी गुंजायमान हो रही है। रात्रि में कई स्थानों पर जागरण कर भक्त माता का गुणगान कर रहे हैं। मेला परिक्षेत्र में दूर-दराज से आए श्रद्धालु विशाल भंडारों का भी आयोजन कर रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठा रही है। त्रयोदशी एवं चतुर्दशी पर सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला परिक्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात रहा।