फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समस्याओं के समाधान को एकजुट हों व्यापारी : श्याम बिहारी मिश्रा

समस्याओं के समाधान को एकजुट हों व्यापारी : श्याम बिहारी मिश्रा

Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान को एकजुट हों व्यापारी : श्याम बिहारी मिश्रा
समस्याओं के समाधान को एकजुट हों व्यापारी : श्याम बिहारी मिश्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि जीएसटी लगने के बाद से व्यापारियों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। सभी व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापार मंडल के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।

घंटाघर स्थित व्यापार भवन में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी पंजीकृत व्यापारियों को कंप्यूटर व प्रिंटर्स 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराएं, जिससे वे अपना व्यापार सुगमता से कर सकें। उन्होंने बिहार और झारखंड की तर्ज पर प्रदेश से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को करीब 12000 करोड़ रुपये का राजस्व मण्डी शुल्क के रूप में प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार पर दबाव डालकर मनवा लेते हैं। लेकिन एकजुटता नहीं होने के चलते व्यापारियों की मांग पूरी नहीं हो पातीं। उन्होंने सहारनपुर महानगर इकाई को प्रदेश में सबसे मजबूत बताया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, यशपाल मैनी, कृष्णलाल ठक्कर ने प्रांतीय अध्यक्ष को शॉल, पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री महेश नारंग, आरके मल्होत्रा, तजेन्द्र सिहं कपूर, एसके दुआ, राजकुमार विज आदि ने भी विचार रखे। प्रवीण कपिल, मुरली खन्ना, सूरज प्रकाश ठक्कर, सुमन भटेजा, डीके गुप्ता, राकेश नारंग, सुशील त्यागी, अशोक सडाना, अमित ठकराल, नीरज जैन, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, मुकेश दत्ता, अभिषेक सोढी, रिशीराज धींगड़ा, राजकुमार नरूला, सुशील अरोड़ा, संजीव भारती, सुभाष चन्द, दीपक मल्होत्रा, प्रमोद मल्होत्रा, मुकेश धनगर, अब्बुल वक्कार, इकबाल हुसैन, मोहित खुल्लर, अनिल गुप्ता, कर्मसिहं सैनी, पुनीत चौहान, रोहित, अभिनव अग्रवाल, अरुण नागपाल, विवेक लाम्बा, जसबीर सिंह बत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed