फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सूूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

जिला प्रोवेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा, स्वच्छता, ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को आठ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। सरकार की ओर से सम्मान में एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रशासन ने सम्मान के लिए महिला ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं, निजी संस्थाओं से जुड़ी समाज सेविकाओं, महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके लिए जिलाधिकारी पीके पांडेय ने विभिन्न सरकारी विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की रिपोर्ट मांगी है, जो शासन को भेजी जाएगी। जिले में 100 महिलाओं का चयन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली महिला ग्राम प्रधानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी चयन किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed