{"_id":"5a89cb194f1c1b514a8ba0e3","slug":"51518979865-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब्द कीर्तन और लंगर के साथ गुरुद्वारे का वार्षिकोत्सव संपन्न
गंगोह (सहारनपुर)। गुरुद्वारा गंगोह खालसा वजीरपुर के सालाना उत्सव पर रविवार को शब्द-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।
गुरुद्वारा वजीरपुर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अखंड पाठ आरंभ किया गया था। रविवार को पाठ का समापन किया गया। इस अवसर पर वातावरण जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के गगनभेदी उच्चारण से गूंज उठा। इसके बाद गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। आनंदपुर साहिब से रागी हरजिंद्र सिंह खालसा अपनी टीम के साथ गुरू महिमा का बखान करने पहुंचे। गुरू द्वारे के हेड ग्रंथी अमरजीत सिंह के अलावा प्रबंध कमेटी के लोगों का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा।