फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुप्ता बंधु प्रकरण पर टिकी लोगों की निगाहें

गुप्ता बंधु प्रकरण पर टिकी लोगों की निगाहें

Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुप्ता बंधु प्रकरण पर टिकी लोगों की निगाहें
सहारनपुर। दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे गुप्ता बंधु प्रकरण में लोगों की निगाहें टिकी हैं। इस मामले को लेकर जिले में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रकरण को लेकर लोग जानकारियां जुटाने में लगे हैं। चार दिन पूर्व गुप्ता बंधुुुओं में सबसे बड़े अजय गुप्ता देहरादून में देखे गए थे।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के अलावा गुप्ता बंधुओं ने भारत में भी अपनी धाक दिखाई है। वह अब दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हैं। इसका आभास होने से पूर्व ही उन्होंने अपना कारोबार अन्य देशों में शिफ्ट किया था। सहारनपुर में भी गुप्ता बंधु अपने परिवार के कई बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं, जिनमें वीआईपी लोगों को जमावड़ा लगा था। यहां तक की कार्यक्रमों में पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था संभाली थी। जिले के बड़े अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 15 वर्ष पूर्व अजय गुप्ता ने साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम सहारनपुर बुलाकर बड़ा रोड शो निकाला था। तब कई फिल्म हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुई थी। इस कार्यक्रम के बाद जिले का एक-एक व्यक्ति गुप्ता बंधुओं से वाकिफ हो गया था। वर्तमान में बाबा लाल दास के निकट एनआरआई अजय गुप्ता द्वारा 200 करोड़ की लागत से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में यह सहारनपुर का सबसे बड़ा मंदिर साबित होगा। सूत्र बताते हैं कि गुप्ता बंधु चार दिन पूर्व देहरादून में देखे गए थे और शिवरात्रि वाले दिन वह सहारनपुर भी आए थे। मगर, अब गुप्ता बंधुओं कहां है, इसको लेकर जिलेभर में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है। गुप्ता बंधु प्रकरण को लेकर लोग जानकारियां जुटाने में लगे हैं। साउथ अफ्रीका में हो रही कार्रवाई को लेकर लोग वहां के ई-पेपर के माध्यम से जानकारियां जुटा रहे हैं। सूत्र के मुताबिक गुप्ता बंधु अब भारत में ही अपना कारोबार शिफ्ट करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed