{"_id":"59ce9d554f1c1bcc538b4f57","slug":"51506712917-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलने वाला रावण का पुतला देगा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलने वाला रावण का पुतला देगा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के एक रामलीला मैदान में रावण का ऐसा पुतला को तैयार किया गया है, जो दर्शकों के बीच चलकर जाएगा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगा। सहारनपुर को छोड़कर पूरे देश में चलने वाला पुतला कहीं नहीं तैयार किया जाता है। यह पुतला 35 फुट का है, जो मैदान में चलकर दर्शकों बीच जाएगा।
श्री रामलीला मंचन के जरिए हर वर्ष समाज को महिलाओं का सम्मान करने और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया जाता है। मंचन के द्वारा दिखाया जाता है कि रावण ने माता सीता का हरण किया तो उसका का पूरा वंश खत्म हो गया। मगर सहारनपुर में रावण का पुतला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगा। पूरे देश में विभिन्न जगहों पर एक ही स्थान पर खड़े होकर घूमने वाले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तो तैयार किए जाते हैं। मगर रामलीला मैदान में चलकर दर्शकों के बीच जाने वाला पुतला कहीं भी नहीं बनाया जाता है। शहर की रेलवे कॉलोनी मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव के लिए रेलवे यूथ सोशल क्लब के पदाधिकारियों ने चलने वाला रावण का पुतला तैयार कराया है। इस पुतले की लंबाई 35 फुट की है। यह पुतला शनिवार को दशहरा महोत्सव के दौरान चलकर हजारों दर्शकों के बीच जाएगा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगा। पुतले पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश क्लब के पदाधिकारियों द्वारा लगवाए जा रहे हैं। क्लब के मुख्य संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि उनके क्लब द्वारा चलने वाला रावण का पुतला तैयार कराया गया। पुतले को यमुनानगर निवासी कारीगर सुंदर, सिंपल, काका, सावन, आशू आदि ने बनाया है। चलने वाला पुतला हर वर्ष विभिन्न संदेश दर्शकों के बीच जाकर देता है। इस बार पुतला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगा। इसके अलावा रावण का बड़ा पुतला 75 फुट, कुंभकरण का 65 फुट और मेघनाद का 60 फुट का पुतला भी तैयार कराया गया है। चलने वाले पुतले के अंदर एक व्यक्ति रहेगा, जो पुतले को लेकर चलेगा और दर्शकों को दिखाई नहीं देगा।
उधर, गांधी पार्क, राजकीय फील्ड, लेबर कॉलोनी, बेहट बस अड्डा मैदान, रेलवे टी-2 कॉलोनी, गोविंदनगर मैदान, गांधी पार्क, आवास-विकास के हरि मंदिर, नुमाइश कैंप गोपालनगर, हकीकतनगर, कपिल विहार, शुगर मिल फील्ड, आफिसर्स कॉलोनी, माल गोदाम रोड, जुबली पार्क में आयोजित श्री रामलीला मंचन के प्रबंधकों द्वारा रावण, मेघनाद और कुंभकरण के 50 से 80 फुट तक के पुतले तैयार कराए गए हैं।