{"_id":"59ab0a914f1c1be0278b5009","slug":"51504381585-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव में बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव में बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश उत्सव में बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
देवबंद। मोहल्ला छिंपीवाड़ा स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रस्तुत भजन संध्या में बप्पा के मनोहारी भजनों और नृत्य नाटिका ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे गणेश उत्सव में छठे दिन मंदिर में सुबह के समय भगवान गणेश जी की पूजा की गई। जबकि शुक्रवार की रात्रि में कलाकारों ने मनोहारी भजनों का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मोंटू-दीपा एंड पार्टी ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के यजमान अधिवक्ता अरुण कुमार और अरविंद गुप्ता रहे। इस मौके पर निर्दोष कुमार, प्रमोद, विनोद, निशांत, राजीव होरा, अंकित गुप्ता, निशांत मित्तल, गुजन आनंद, अरविंद गुप्ता, सलौनी होरा, सुदेश व मोनिका, मुकेश धवन, आशु आदि रहे।