फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बजरंग दल ने जलाई चीन के सामान की होली

बजरंग दल ने जलाई चीन के सामान की होली

Sat, 02 Sep 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल ने जलाई चीन के सामान की होली
नानौता (सहारनपुर)। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए उसकी होली जलाई और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की शपथ ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के प्रखंड केंद्र पर आयोजित चीनी सामान के बहिष्कार कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक तरुण राणा ने कहा कि चीन भारत से अरबों रुपये का कारोबार कर भारत को ही तोड़ने का काम कर रहा है। भारत पर आतंकवादी घटनाओं और सैनिकों पर हमला करने के लिए पाकिस्तान को चीन द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि चीन अपने किसानों व मजदूरों का शोषण करते हुए कम गुणवत्ता का सामान भारत में भेजकर भारत के उद्योग धंधे प्रभावित करने का काम कर रहा है, जिसे बजरंग दल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान की होली जलाते हुए भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करने की शपथ ली। इस मौके पर जिला अखाड़ा प्रमुख नरेंद्र कुमार, मांगेराम टरड़क, सावन पुंडीर, अमित सोम, शुभम पुंडीर, दिनेश राणा, विनोद कुमार, अजय चौहान, सहदेव पुंडीर, संजय कुमार, ईश्वर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed