फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्यपाल पुरस्कार के लिए 20 छात्रों का चयन

राज्यपाल पुरस्कार के लिए 20 छात्रों का चयन

Fri, 25 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल पुरस्कार के लिए 20 छात्रों का चयन
अंबेहटा (सहारनपुर)। स्काउट एवं गाइड का तृतीय सोपान करने वाले अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के 20 छात्रों का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन व स्टाफ ने बच्चों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य रघुनाथ चौहान ने बताया कि विद्यालय में स्काउट एवं गाइड का तृतीय सोपान करने वाले 20 बच्चों का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का चयन हुआ उनमें प्रियांशी चौधरी, आर्ची शर्मा, आाशा धीमान, दीपक सुधीर, प्रशांत, विक्रांत और गौरव सहित कुल 20 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा तृतीय सोपान करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रांगण में प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान प्रबंधक राजकुमार खुराना, अश्वनी मित्तल, गौरव मित्तल, पवन सैनी, कश्मीर सिंह, नित्यांनद शर्मा, रामपाल, नागेंद्र कुमार, मोनिका, छवि, अनीता देवी, मोहिनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में करें भागीदारी
बेहट। जनता इंटर कॉलेज में हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक में संगठन से जुड़े शिक्षकों से 26 अगस्त को मुजफ्फराबाद के वैदिक इंटर कॉलेज में प्रस्तावित शैक्षिक विचार गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। बेहट शाखा अध्यक्ष एवं जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुटता के बल पर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़े। संचालन कर रहे तहसील बेहट इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने भी विचार रखे। बैठक में कलम सिंह, राजेश त्यागी, शक्ति सिंह, राहुल चौहान, हरपाल सिंह, नौशाद अली, योगेश त्रिपाठी, पूनम शर्मा, वंदना शर्मा, नीरज चौहान, प्रदीप चौधरी, रविंद्र रूहेला, दुर्गा प्रसाद शर्मा, मोनू चौहान, बीके मित्तल, सचिन कश्यप, ब्रह्मादीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed