फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टिकरोल में 27 अगस्त को होगी जिलास्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप

टिकरोल में 27 अगस्त को होगी जिलास्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप

Thu, 24 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
टिकरोल में 27 अगस्त को होगी जिलास्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप
27 अगस्त को होगी जिलास्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 अगस्त को नानौता के टिकरौल गांव में सब जूनियर (बालक वर्ग) जिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में केवल वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जिनकी आयु 16 वर्ष से कम और उनका जन्म 2001 के बाद तथा वजन 55 किलो से कम होगा। सह सचिव मनोज कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली टीमों को टिकरौल के आदर्श विद्या मंदिर में 27 अगस्त की सुबह 7 बजे पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। एसोसिएशन के चेयरमैन ईश्वरपाल मुखिया ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र (पात्रता) के रूप में आधार कार्ड व एक फोटो लाना अनिवार्य होगा। अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान सब जूनियर कबड्डी की जिला सहारनपुर टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed