{"_id":"59403a604f1c1b250b8b4743","slug":"51497381472-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों के खिलाफ रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों के खिलाफ रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की नीतियों के खिलाफ रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन
सहारनपुर। केंद्र सरकार पर गलत नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए नॉरदर्न रेलवे मैन्स यूनियन ने धरना और प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने श्रम कानून बदलने और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की तो तमाम कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
मंगलवार की सुबह यूनियन से जुड़े सैकड़ों कर्मचारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परमजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार श्रम कानून को बदलने की तैयारी में है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आश्वासन के बाद भी भत्ता कमेटी की रिपोर्ट लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का आवास भत्ता दस से 30 प्रतिशत तक कटौती करने की तैैयारी सरकार कर रही है। कहा कि एनपीएस पुराना मुद्दा है, जिसके लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। सेफ्टी कैटेगरी में खाली पड़े करीब दो लाख पद भरने के लिए सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में गाड़ियों का संचालन करने में परेशानी आ रही है।
आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान रेलवे में सुधार पर बिलकुल नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में फूल सिंह, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, दलीप कुमार, विजेंद्र, दीपक कुमार, शशिभूषण, पंकज कुमार, अर्जुन कुमार, अनिल बत्रा, माइकल, सुरेश चंद पांडे, अवतार सिंह, कमल रावत, राजेंद्र आदि शामिल रहे।