{"_id":"593ee3641126f4277c8b4589","slug":"51497293668-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं हुईं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं हुईं बहाल
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं हुईं बहाल
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के तुरंत बाद बंद हुईं जिले की इंटरनेट सेवा को चार दिन बाद सोमवार को बहाल कर दिया गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मेरठ की एसआईटी की टीम ने भीम आर्मी चीफ एवं 12 हजार के इनामी चंद्रशेखर को 8 जून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चंद्रशेखर के गिरफ्तार होते ही सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने शुरू हो गए। फिर से किसी प्रकार के बवाल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने वाले मैसेज रोकने के लिए प्रशासन ने तुरंत ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करा दीं थीं। 10 जून को प्रशासन इसकी बहाली की तैयारी कर रहा था, लेकिन 9 जून की रात को ग्राम आसनवाली निवासी प्रदीप चौहान की मौत हो जाने के बाद एक बार फिर किसी प्रकार की घटना की आशंका को लेकर दो दिन के लिए नेटबंदी को बढ़ा दिया गया। सोमवार को लगभग 11 बजे प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बहाल करा दीं। इंटरनेट चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।