फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बड़ी नहर पर नहाने गया युवक डूबा, मौत

बड़ी नहर पर नहाने गया युवक डूबा, मौत

Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बड़ी नहर पर नहाने गया युवक डूबा, मौत
बड़ी नहर पर नहाने गया युवक डूबा, मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। भीषण गर्मी के चलते अपने दोस्तों के साथ बड़ी नहर में नहाने के लिए गया युवक नहाते समय नहर में डूब गया। तैराकों ने उसे निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ निवासी दिलशाद का 19 वर्षीय पुत्र अबरार दोपहर की गर्मी से परेशान होकर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए बड़ी नहर पर गया था। नहाते हुए वह गहरे पानी में चला गया। अचानक उसके पैर उखड़ने लगे और वह चिल्लाने लगा। लोग उसको बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह डूबता चला गया। लोगों ने तुरंत तैराकों को बुलवाया और उसकी तलाश शुरू कराई। कुछ ही देर में अबरार को पानी से निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और अबरार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दिलशाद ने किसी प्रकार की कार्रवाई कराए जाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed