फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   500 mt oxygen flown from Haridwar

हरिद्वार से मंगाई 500 एमटी ऑक्सीजन

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
500 mt oxygen flown from Haridwar
सहारनपुर। जिले में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए बुधवार को राहत भरी खबर मिली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित ऑक्सीजन प्लांट प्रबंधन से वार्ता की, जिसके बाद वहां से 500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सहारनपुर भिजवाई गई। इससे पहले भी झबरेड़ा से 400 सिलिंडर ऑक्सीजन प्रतिदिन मंगाई जा रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, फतेहपुर स्थित कोविड केयर हॉस्पिटल, ग्लोकल मेडिकल कॉलेज सहित उन अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जहां कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती किए जाने की अनुमति है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना 300 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत चल रही है तो हाल ही में शुरू हुए एलटू श्रेणी के ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में भी 200 से ज्यादा सिलिंडरों की आवश्यकता होगी। यहां पर 15 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए संचालित प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन पहुंचती रहे, इसके लिए जिलाधिकारी ने झबरेड़ा स्थित ऑक्सीजन प्लांट के अधिकारियों से वार्ता की। वह रोजाना 400 सिलिंडर ऑक्सीजन पूर्व से देते आ रहे हैं और अब 500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बुधवार को ही सहारनपुर के लिए वहां से मंगाई गई।
विज्ञापन

तीन और प्राइवेट अस्पतालों में होगा संक्रमितों का उपचार
सहारनपुर। शहर के तीन और प्राइवेट अस्पतालों में कोविड संक्रमितों का उपचार किए जाने की अनुमति जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दे दी है। इनमें दिल्ली रोड स्थित मेगा केयर हॉस्पिटल, बाजोरिया रोड स्थित केयर पार्टनर हॉस्पिटल और दिल्ली रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल शामिल हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि जगदंबा हॉस्पिटल में 20 बेड का कोविड वार्ड संचालित होगा, जबकि मेगा केयर हॉस्पिटल में 50 बेड और केयर पार्टनर हॉस्पिटल में 15 बेड का आईसीयू कोविड हॉस्पिटल चलाया जा सकेगा। इन अस्पतालों के प्रबंधकों को कोविड गाइड लाइन का पालन कड़ाई से कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed