{"_id":"5d6fffe28ebc3e93a230b70d","slug":"50-bed-hospital-will-start-soon-in-sarsawa-saharanpur-news-mrt441640179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा में शीघ्र शुरू होगा 50 बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा में शीघ्र शुरू होगा 50 बेड का अस्पताल
विज्ञापन
सरसावा में बन रहा अस्पताल
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा में शीघ्र शुरू होगा 50 बेड का अस्पताल
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा में शीघ्र ही 50 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल शुरू होने जा रहा है। इसका निर्माण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अस्पताल के अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है।
अंबाला रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही महिलाओं के लिए जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से इस अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। 50 बेड के इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। अस्पताल का निर्माण इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसे अक्तूबर में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
आधुनिक होगा अस्पताल
समाज कल्याण निर्माण निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार जच्चा-बच्चा अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। अस्पताल के जमीनी तल सहित पांच मंजिला इमारत में ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए रैंप के साथ लिफ्ट भी लगाई जाएगी। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए भवन के पिछले हिस्से में लोहे की सीढ़ियां लगाई जाएंगी। अस्पताल में प्रवेश के लिए इमरजेंसी द्वार के अलावा दो और द्वार भी बनाए गए हैं। अस्पताल की पूरी इमारत में आग से बचाव के लिए आधुनिक अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। आकस्मिक स्थिति में निर्बाध जलापूर्ति के लिए पानी का भूमिगत टैंक बनाया गया है। पूरी इमारत को छह कोनों में बांटकर छह हाईड्रेंट लगाए जा रहे हैं। जिसमें से एक हाईड्रेंट ऐसा होगा, जिसे सीधे अग्निशमन वाहन से जोड़कर वाहन के पानी से टैंक को भरा जा सके। इमारत में दरवाजे तथा खिड़कियां एल्युमीनियम के लगाए जाएंगे। जिससे भविष्य में जंग लगने की संभावना ना रहे और मरम्मत से बचा जा सके।
विज्ञापन
अक्तूबर तक भवन सौंपने की तैयारी
मरीजों के बैठने के लिए बरामदा, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर, लेबोरेट्री तथा ऑपरेशन थिएटर, शौचालय, नवजात को स्तनपान कराने के लिए विशेष कक्ष का भी निर्माण किया गया है। सहायक अभियंता ने विश्वास जताया कि वह नवंबर की तय समय सीमा से पहले अक्तूबर में ही भवन का निर्माण पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के प्रयास में लगे हैं।