फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   48 quintal flour and 67 sack expires semolina caught

48 क्विंटल आटा और 67 बोरी एक्सपायर सूजी पकड़ी

Wed, 04 Mar 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
48 quintal flour and 67 sack expires semolina caught
सड़क दूधली स्थित मिल पर कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह व खाद्य सुरक्षा वर भाग की टी? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। होली के मद्देनजर चलाए गए अभियान के तहत एसडीएम सदर और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देहरादून रोड स्थित एक मिल पर छापा मारकर 48 कुंतल आटा, 67 बोरी सूजी, एक बोरी एक्सपायर मैदे की पकड़ी है। नमूने लेकर मिल को सील कर दिया गया। इसके अलावा कचरी की दुकान पर छापा मारकर 221 किलोग्राम मिलावटी सामान पकड़ा। कोर्ट रोड पर एक मिठाई की दुकान से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक सूचना के आधार पर देहरादून रोड के गांव सड़क दूधली मेसर्स महालक्ष्मी रोलर फ्लोर मिल पर छापा मारा। एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि इस फर्म द्वारा बिना लाइसेंस के आटा, मैदा और सूजी की पैकिंग की जा रही है। पैक बोरों के निर्माण की तिथि नवंबर व दिसंबर 2019 और फरवरी 2020 भी अंकित मिला, साथ ही आटा, सूजी और मैदे को एक माह के अंदर ही इस्तेमाल करने की चेतावनी भी लिखी हुई थी। एसडीएम ने बताया कि 122 बोरी एक्सपायर आटे, 67 बोरी सूजी और एक बोरी मैदे की पकड़ी गई। इनके सैंपल लेकर मिल को सील कर दिया गया। इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। इसके साथ मिल को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा कृष्णा कचरी एवं फिंगर्स के नाम से जनता रोड चकहरेटी में कार्रवाई करते हुए 221 किलोग्राम मिलावटी सामान पकड़ा गया और कचरी के दो नमूने लेकर बनारस स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया। इसके पश्चात कोर्ट रोड स्थित ठक्कर स्वीट्स से मिठाइयों के दो सैंपल लेकर जांच को भेजे।
विज्ञापन

टीम में सहायक आयुक्त खाद्य संदीप चौरसिया, अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता, वरुण कुमार, महेंद्र सिंह यादव, महावीर प्रेमी, इंदल यादव, मनोज कुमार, राहुल शुक्ला, संजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed