{"_id":"629b9fd2b1caa615fc27a152","slug":"421-ponds-waiting-to-be-encroachment-free-saharanpur-news-mrt591537336","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण मुक्त होने की बाट जोह रहे 421 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण मुक्त होने की बाट जोह रहे 421 तालाब
विज्ञापन
ग्राम बालू में तालाब पर हुआ अतिक्रमण
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला प्रशासन सरकारी भूमि से लेकर तालाबों तक से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। इसके बावजूद जनपद के 421 तालाब अभी भी अतिक्रमण मुक्त होने की बाट जोह रहे हैं। राजस्व अभिलेखों के मुताबिक जनपद में 6012 तालाब दर्ज हैं। मई में जिले में 17 तालाबों से अवैध कब्जा हटाया गया है।
जनपद में लंबे समय से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। लगातार सरकारी जमीनों और तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसके बावजूद जिले के 421 तालाबों से अभी भी अतिक्रमण नहीं हटा है। राजस्व अभिलेखों में जनपद में 6012 तालाब दर्ज हैं। जिनका क्षेत्रफल 2331.421 हेेक्टेयर है। इनमें कई तालाबों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन अभियान चला रहा है। लेकिन अभी भी जनपद में 421 तालाब अपने अतिक्रमण मुक्त होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पिछले दो महीनों में जिले की 109 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया जा चुका है।
जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान
जनपद में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार चल रहा है। मई महीने में भी 17 तालाबों से अतिक्रमण हटाया गया है। जल्द ही सभी अतिक्रमित तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। --- रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
जनपद में तालाबों की स्थिति
तहसील अतिक्रमित तालाब
सदर 59
नकुड़ 128
बेहट 35
देवबंद 92
रामपुर मनिहारान 107
योग 421
नोट: राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार।