फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   42 thousand workers registered on e-shram portal in the district

जनपद में ई- श्रम पोर्टल पर 42 हजार श्रमिक पंजीकृत

Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
42 thousand workers registered on e-shram portal in the district
सहारनपुर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ई- श्रम पोर्टल पर कराए जा रहे पंजीकरण में तेजी आई है। जनपद में अब तक 42 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ई-श्रम कार्ड योजना के तहत रेहड़ी पटरी, घरेलू कामगारों, कृषि मजदूरों, मछुआरा, ट्रक चालक, निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक, कुली आदि का पंजीकरण होना है। जिससे इन श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इसके लिए सरकार राष्ट्रीय स्तर पर एक डाटाबेस तैयार करा रही है। जिससे इस डाटाबेस के आधार पर श्रमिकों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी बनाई जा सकें। इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 16 से 59 वर्ष आयु के श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए पात्र श्रमिक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाकर बॉयो मैट्रिक प्रमाणन के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण पूर्णतया निशुल्क है।
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 42 हजार श्रमिकों के पंजीकरण हो चुके हैं। दिसंबर तक सभी पात्र श्रमिकों के पंजीकरण कराए जाने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार होगा, जिससे उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। - शक्ति सेन मौर्य, उप श्रमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए पात्र
ई-श्रम पोर्टल पर 156 प्रकार के कार्य करने वाले अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इनमें सब्जी उत्पादक, पशुपालक, कुक्कुट पालक, मधुमक्खी पालक, खेतिहर मजदूर, वानिकी श्रमिक, मत्स्य पालक, टेलर, सिलाई कशीदाकारी से संबंधित कारीगर, परिवहन कंडक्टर, ड्राइविंग प्रशिक्षक, मोटर वाहन मैकेनिक, वाहन क्लीनर, रिक्शा चालक, मालिश करने वाला, नाई, आभूषण कारीगर, निर्माण श्रमिक, घर बनाने वाले, बढ़ई, प्लंबर, घरेलू रसाईया, घरेलू सफाई कर्मी, डेयरी उत्पाद निर्माता, आंगनबाड़ी, आशा, जूता बनाने वाले आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed