फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पाकिस्तान को सद्बुद्धि की दुआ के साथ हजरत कुतबे आलम का उर्स संपन्न

पाकिस्तान को सद्बुद्धि की दुआ के साथ हजरत कुतबे आलम का उर्स संपन्न

Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान को सद्बुद्धि  की दुआ के साथ हजरत कुतबे आलम का उर्स संपन्न
पाकिस्तान को सद्बुद्धि की दुआ के साथ हजरत कुतबे आलम का उर्स संपन्न
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक हजरत कुतबे आलम का 495वां उर्स मुल्क के अमनो अमान, पाकिस्तान को सद्बुद्धि और आतंकवाद के खात्मे की विशेष दुआ के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान जायरीनों को आबे तौशा और तबर्रुक वितरित किया गया। सलातो सलाम के साथ नम आंखों से जायरीनों को विदाई दी गई।

रविवार सवेरे सलातो सलाम के साथ सज्जादानशीं शाह महताब आलम और परिजनों ने एक दूसरे के गले मिलकर तोरा मेला बिछु़डा जाये, अब की बरस तू जल्दी आयो गाते हुए नम आंखों से जायरीनों को विदाई दी। उन्हें आबे तौशा, तस्बीह और तबर्रूक प्रदान किया गया। इससे पूर्व शनिवार रात में जुलूस चादर शरीफ सरकारी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल मेहमान सज्जादानशीं दरवेश औलिया, पीर फकीर और जायरीनों ने शिरकत की। सज्जादानशीं शाह मेहताब आलम के जेरे कयादत हजरत कुतबे आलम की पाक दरगाह में जाकर उनकी मजार पर चादर चढ़ाई और फूल पेशगी एवं चिरागा रोशन की गई। सभी ने मिलकर दुनिया में सांप्रदायिक सौहार्द, अमनो अमान, तरक्की एवं खुशहाली के साथ ही पाकिस्तान को सद्बुद्धि देने और आतंकवाद के खात्मे की दुआं मांगी। रात में कुल शरीफ के बाद देर रात तक कव्वालियां का सिलसिला जारी रहा। नायब सज्जादानशीं मख्दुमअली कुद्दुसी, शादाब जहां, हकीम शाह जफर कुद्दूसी, आशिम कुद्दुसी, सलीम कुद्दुसी, शाह मुद्दसिर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उधर, मरहूम सज्जादानशीं शाह कुरैश के आवास पर भी शनिवार रात कव्वालियों का सिलसिला चला और लंगर का आयोजन किया गया। इसके अलावा हजरत मामू मौलाबख्श के सज्जादानशीं इरशाद रब्बानी ने भी दुआ कराई और तबर्रुक वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed