{"_id":"5c7ad2f5bdec22094a2c932d","slug":"41551553269-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा - सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा - सुनील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा : सुनील
सहारनपुर। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा की बुनियाद केवल झूठ और जुमलों पर टिकी है। यदि भाजपा देश का विकास करती तो विकास के मुद्दो पर चुनाव मैदान में होती। आज देश का किसान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है।
सहारनपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोकदल का किसी पार्टी से गठबंधन नहीं है। ऐसी पार्टी से भी कोई वास्ता नहीं है जो करोड़ों रुपये में टिकट खरीदते बेचते हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी के कारण मोदी सरकार से तंग आ चुका है। इसलिए देश की जनता परिवर्तन चाहती है। सम्मेलन की अध्यक्षता मौलाना जाहिद ने की और संचालन जिलाध्यक्ष फरीद अहमद ने किया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन राजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, हरीश शर्मा, गजराज सिंह यादव, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहीमुलकदर ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में अकमल, फरहान अहमद, अब्दुल्लाह, पंडित अजय कौशिक, मुकेश शर्मा, अजय कपिल, मोहम्मद अली, नूर हसन जुबैर, अबरार सिद्दीकी, बबलू सिद्दीकी, गिलमान, शानू, मूसा, राशिद, जावेद एडवोकेट, तपस नंदी, दानिश, धर्मवीर सिंह ,सौरभ और टोनी आदि मौजूद रहे।