{"_id":"5c2bb560bdec22570f3486a0","slug":"41546368352-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने ब्लाक परिसर में घास और झाड़ियां देखकर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने ब्लाक परिसर में घास और झाड़ियां देखकर नाराजगी जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने ब्लाक परिसर में घास और झाड़ियां देखकर नाराजगी जताई
नकुड़ (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची सीडीओ रेणु तिवारी ने ब्लाक परिसर में खड़ी घास और झाड़ियों को देखकर नाराजगी जहिर करते हुए बीडीओ को फटकार लगाई। उन्होंने शीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुल 52 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से मौके पर मात्र दो शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र में पड़ रही ठंड का पूरा असर देखने को मिला। सभागार के अंदर ठंड को देखते हुए अधिकारियों ने अपनी कुर्सियां ब्लाक परिसर में धूप में लगवा ली। जैसे ही अधिकारी परिसर में पहुंचे तो सीडीओ रेणु तिवारी की नजर ब्लाक परिसर में काफी मात्रा में खड़ी घास और झाड़ियों पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत ही बीडीओ शौकत अली को बुलवाकर नाराजगी जाहिर की। शीघ्र ही ब्लाक परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान भाकियू के जिला महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में किसानों ने छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर हरियाणा की सीमा से आ रहे अवैध रेत खनन व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भाकियू कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सीओ यतेंद्र नागर को समय-समय पर चेकिंग कर अवैध रेत खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने को भी कहा।
शुक्रताल के पाल्ला ने जमीन की पैमाईश कराकर अवैध कब्जा हटवाने, जुड्डी के सुनेश कुमार ने बंद पड़ी पानी की निकासी को सुचारु कराने, सहजवी के रजत ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने, बलालखेड़ी की नरकेश ने विपक्षी पर उसकी जमीन में जबरन मकान बनवाने, जाववा के देशराज ने बिजली का बिल ठीक करवाने आदि की शिकायत की। इस मौके पर आयी कुल 52 शिकायतों में दो को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम युगराज सिंह, सीएमओ बीएस सोढ़ी, डीएसओ सतीश मिश्रा, सीओ यतेंद्र् नागर, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, सरसावा थानाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, बिजली एसडीओ सचिन शर्मा, सीएचसी अधीक्षक रोहित वालिया आदि रहे।
विज्ञापन
अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए लिखा
नकुड़। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लेकर सीडीओ रेणु तिवारी ने गहरी नाराजगी जताई। सीडीओ के निर्देश पर एसडीएम युगराज सिंह ने जिला महाप्रबंधक उद्योग, परियोजना अधिकारी डूडा व अधिशासी अभियंता नलकूप के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम आलोक कुमार पांडेय को पत्र लिखा। एसडीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उक्त दो विभागों से कोई मौजूद नहीं था। जबकि एक विभाग के एई को संबंधित मामलों की कोई जानकारी नहीं थी। उक्त तीनों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु डीएम आलोक कुमार पांडेय को पत्र लिखा गया है।