{"_id":"5bf84bb6bdec2241c63651bc","slug":"41542998966-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना अधिकारियों ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना अधिकारियों ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना अधिकारियों ने शुक्रवार को कई शुगर मिलों के गन्ना खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर घटतौली आदि की स्थिति जानी। उन्होंने दया शुगर मिल का दौरा कर बायलर और टरबाइन आदि के बारे में जानकारी ली।
शुक्रवार को गन्ना अधिकारियों की पांच टीमों ने जिले में कई गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। गन्ना उपायुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल के उपाध्यक्ष मोहम्मद अली और जीएम केन धनराज सिंह से मिल के आज नहीं चलने के बारे में कड़ाई से पूछा। जिस पर मिल के अधिकारियों ने बताया कि आज रात को पूरी मात्रा में गन्ना आने के बाद मिल पेराई शुरू कर देगी। उन्होंने मिल में बायलर, टरबाइन आदि को देखा। उन्होंने बायलर के फोरमैन जगमाल सिंह प्रेशर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद गन्ना अधिकारियों ने मिल के गन्ना विभाग में जाकर समितियों को भेजे जाने वाले इंडेंट का भी निरीक्षण किया।
डीसीओ ने बताया कि गन्ना विभाग के अन्य जांच दलों ने नंदनपुर, साढ़ौली हरिया, सीदपुरा, टपरी कला, सीडकी, मिल गेट नानौता, लाखनौर, बड़गांव, नन्दी फिरोजपुर आदि क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी क्रय केंद्र पर घटतौली नहीं मिली। केवल गन्ना क्रय केंद्र टपरी रेल पर बांट नहीं पाए गए। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मणिकांत कुमार, अभय कुमार ओझा, इन्द्रजीत सिंह, घनश्याम सिंह, रीना, डॉक्टर यशपाल सचिव ओमवीर सिंह, ओमप्रकाश, देवेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, शिवराम शर्मा आदि रहे।