फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरें लगेंगे

परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरें लगेंगे

Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरें लगेंगे
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2019 की परीक्षाओं को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। जनपद में कुल 89 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन पर आपत्तियां मांगी गई हैं। परिषद के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्रों पर 12 नवंबर तक वायस रिकॉर्डिंग युक्त डीवीआर सहित सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनिवार्यता पिछले दो साल से चल रही है। मगर इस बार सीसीटीवी कैमरे कक्षाओं के भीतर दोनों ओर की दीवारों पर लगेंगे वह भी वायस रिकार्डर सहित। इससे कि नकल करने की कोई भी गुंजाइश न रहे। उन्होंने बताया कि जनपद में इस बार 89 केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनकी सूची जीआईसी नेहरू मार्केट में चस्पा कर दी गई है। उन्होंने सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को 12 नवंबर तक अपने यहां प्रत्येक कक्ष में वायस रिकॉर्डर सहित दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के बाद 12 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सूचित भी करना होगा।
विज्ञापन

-----------------------------------
वालीबाल का ट्रायल 11 नवंबर को
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सीनियर पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता 11 से 22 नवंबर तक बरेली में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला और मंडलीय चयन ट्रायल 11 नवंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह दस बजे से और मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed