{"_id":"5bb270b4867a557ed20b2a56","slug":"41538420916-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों और व्यापारियों के साथ विधायक ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों और व्यापारियों के साथ विधायक ने की सफाई
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा गांधी जयंती से एक दिन पूर्व आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने रोडवेज कर्मियों और व्यापारियों के साथ मिल कर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति की भागेदारी जरूरी है।
रोडवेज डिपो परिसर में पहुंचने पर निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम सिंह और डिपो इंचार्ज मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक कुंवर ब्रिजेश ने कहा कि तन और मन की स्वच्छता के साथ ही अपने आस पास के वातावरण की सफाई रखना भी हमारा नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें निश्चित तौर पर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त समाज दे सकते हैं। इसके बाद उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों, व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों के साथ मिल कर कसबे में सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान उनके साथ इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, सलीम जावेद, विनोद गोयल, संजय भगत, महामंत्री राव साजिद, सुरेश अग्रवाल, विकास चौहान, प्रधान योगेश राणा, सुरेंद्र पाहवा, रिजवान अंसारी, दीपक पुंडीर के साथ ही रोडवेज कर्मचारियों में मुकेश राठौर, उमेश कुमार, ऋषिपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।