फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीम आर्मी चीफ रावण के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से मची खलबली

भीम आर्मी चीफ रावण के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से मची खलबली

Mon, 07 May 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ रावण के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से मची खलबली
रावण के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से मची खलबली
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना लोकसभा के उपचुनाव में रविवार को अचानक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी। हालांकि भीम आर्मी ने इसे कोरी अफवाह बताया है और भीम आर्मी को अराजनैतिक दल करार दिया है।
कैराना उप चुनाव में महा गठबंधन द्वारा पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा एवं महा गंठबंधन प्रत्याशी में घमासान होने की संभावनाएं हो गईं। लेकिन इन्हीं अटकलों के बीच रविवार को अचानक भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के जेल से ही चुनाव लड़ने का नया धमाका हुआ। सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण कैराना उप चुनाव लड़ रहे हैं। इस अफवाह ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। अफवाह यह आई कि जिले का ही एक दिग्गज कांग्रेस नेता ने पर्दे के पीछे से चंद्रशेखर को उतारने की तैयारी की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद कैराना उप चुनाव को लेकर सारे समीकरण गड़बड़ाते नजर आए। नए सिरे से समीकरणों की बनाने की तैयारी शुरू हो गई।
लेकिन इन चर्चाओं को भीम आर्मी ने कोरी अफवाह करार दिया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन गैर राजनैतिक संगठन है। कैराना उप चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। न ही चंद्रशेखर की चुनाव की लड़ने की कोई तैयारी है। यह अफवाह सिर्फ चुनावी समीकरण बिगाड़ने की साजिश के तहत फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed