{"_id":"5ae8b3384f1c1b3c0a8b770f","slug":"41525199672-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनौती में दलित के घर ठहरेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनौती में दलित के घर ठहरेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
Updated Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। केंद्रीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गांव लखनौती में दलित के घर बुधवार रात्रि प्रवास के तहत रात गुजारेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मंत्री के आने की सूचना के बाद तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
गांव के जनेश्वर, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, लालू खान, पप्पू, मांगेराम मोघा, कुलदीप सिंह, अमित कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कृषि मंत्री गांव में आकर दलित के यहां ठहरेंगे। यह भाजपा सरकार की ओर से बहुत ही अच्छा प्रयास है। वह भी कृषि मंत्री के समक्ष यमुना खादर के दौलतपुर घाट पर अधर में लटकें निर्माणाधीन पुल का मुद्दा उठाऐंगे और पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग करेंगे। साथ ही गांव लखनौती में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी की शिकायत भी करेंगे। इसके अलावा गांव में हाई-स्कूल की बिल्डिंग तो बनकर तैयार है, लेकिन उसमें अभी तक कक्षाओं की शुरूआत नहीं हो सकी। ग्रामीण कक्षाएं शुरू कराने की मांग करेंगे। 6 वर्ष पूर्व गांव डबकोला में बाढ़ के दौरान बूढ़ी यमुना नदी के धराशाई पुल का निर्माण कराने और गंगोह का तहसील का दर्जा दिया जाने की मांग करेंगे। गांव में प्रस्तावित पीएचसी का निर्माण कराने की मांग करेंगे। कृषि मंत्री के आने की जानकारी देते हुए विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।