{"_id":"5ae613df4f1c1b23338b5c1e","slug":"41525027807-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से दूर रहे हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से दूर रहे हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
टॉपर्स ने सफलता में सोशल मीडिया को बताया बाधक
सहारनपुर। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले को टॉप करने वाली छात्राएं पूरी तरह सोशल मीडिया से दूर रही। बातचीत में उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग को समय की बर्बादी बताया है। परिवार में स्मार्ट फोन होते हुए छात्राओं ने उसके प्रयोग से परहेज किया। उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर सक्रियता लक्ष्य से भटकाव का कारण बन जाती है।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में बाजी मारने वाली लड़कियां पूरी तरह सोशल मीडिया से दूर रही हैं। कई न तो स्मार्ट फोन तक का प्रयोग नहीं किया है। हाईस्कूल में यूपी में छठा रेंक पाने वाली दिव्या मोबाइल का प्रयोग तक नहीं करती है। दिव्या कहती है कि सोशल मीडिया आदि का प्रयोग समय की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है। उसका पूरा फोकस पढ़ाई पर रहा और उसका सुखद परिणाम सामने है। कभी सोशल मीडिया के करीब जाने की इच्छा भी नहीं हुई। इंटर में जिले को टॉप करने वाली नकुड़ की अन्वी सिंघल ने भी स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी। वह कहती है कि सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाली कई सहेलियों ने प्रयोग की सलाह भी दी, मगर उसने इसे स्वीकार नहीं किया। हाईस्कूल में 90 प्रतिशत अंक पाने वाली फतेहपुर कलां स्कूल की छात्रा पारुल गुप्ता ने बताया कि परिवार में स्मार्ट फोन होते हुए भी कभी उसका प्रयोग नहीं किया। ऐसा ही कहना था, इंटर में जिले की टॉपर सूची में शामिल खुशबू सैनी का। कभी स्मार्ट फोन यूज नहीं किया है। उसकी नजर में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना समय नष्ट करने के साथ अपने लक्ष्य से भटकना है। बारहवी में टापर रही ऋतिका और रितिका सैनी ने सोशल मीडिया से खुद को दूर रखा। अन्य टॉपर्स भी सोशल मीडिया को लक्ष्य पाने की राह में अवरोध के अलावा कुछ नहीं मानती हैं।