{"_id":"5abbe6c14f1c1be9298b46c7","slug":"41522263745-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर की मंगल कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर की मंगल कामना
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर की मंगल कामना
सहारनपुर। सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव और बालाजी जयंती महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की गई।
चौंताला स्थित मंदिर में अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजन भगवान शिव का दिव्य अलौकिक पूजन है। इसमें हम खुद मिट्टी के शिवलिंग बनाकर पूूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा करते हैं। इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर के अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय ने ब्राह्मण महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर हम ब्राह्मण को प्रसन्न करेंगे तो भगवान नारायण प्रसन्न होंगे। ब्राह्मणों को भोजन कराने से भगवान नारायण की कृपा मिलती है। यज्ञाचार्य पंडित ओमकार सिंह ने भी अपने विचार रखे। मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। मुकेश चौरसिया, विनय जिंदल, पवन गोयल, सतीश सिंघल, भोपाल वर्मा, प्रवीन अरोड़ा, रविंद्र मित्तल, मान सिंह जेन, दीपक अग्रवाल, कुलदीप, संजय भारद्वाज, संजय कर्णवाल, संजीव गुप्ता मौजूद रहे।