{"_id":"5a905ef84f1c1bcb268bb91f","slug":"41519410936-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभित विवि को राष्ट्रीय उत्कृष्ठता सम्मान-2018 से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभित विवि को राष्ट्रीय उत्कृष्ठता सम्मान-2018 से नवाजा
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभित विवि को राष्ट्रीय उत्कृष्ठता सम्मान-2018 से नवाजा
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय को इंडस्ट्री एकेडमी इंटरफेस को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान -2018 से नवाजा गया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन की उपस्थिति में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह द्वारा शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र को उक्त ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे योगदान पर परिचर्चा करना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करना था। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा को सामाजिक वास्तविकता से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के प्रयासों को सार्थक एवं भविष्य में शैक्षिक एवं सामाजिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने को प्रेरित करेगा। प्रति कुलपति डा. डीके कौशिक, एवीपीआईएस के निदेशक डा. रंजीत सिंह, निदेशक कॉर्पोरेट रिलेशंस देवेंद्र नारायण आदि रहे।