{"_id":"5a8f16b94f1c1b4e588ba4e5","slug":"41519326905-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती जैन मंदिर में अष्टधातु भी पार्श्वनाथ स्वामी की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती जैन मंदिर में अष्टधातु भी पार्श्वनाथ स्वामी की प्रतिमा स्थापित
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। पंचायती जैन मंदिर में विधी विधान के साथ पार्श्वनाथ स्वामी की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित कर दी गयी। इससे पूर्व जैन समाज के लोगो ने प्रतिमा जी को साथ लेकर बैंड बाजो के साथ पूरे नगर की परिक्रमा की।
बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार स्थित पंचायती जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष सतीश चंद जैन ने जानकारी दी कि मंदिर जी में पूर्व में स्थापित एक वेदी में 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी जी की मूर्ति स्थापित की गयी है। सतीश चंद जैन ने बताया कि अष्टधातु से निर्मित पार्श्वनाथ स्वामी की मूर्ति जी को नानौता में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शुद्ध कराया गया है। शुद्धि के पश्चात प्रतिमा जी को नगर में लाया गया तथा गाजे बाजे के साथ नगर की परिक्रमा करने के पश्चात शास्त्रोक्त विधी विधान से पूजा प्रक्षाल करने के उपरांत वेदी में स्थापित कर दिया गया। इस मौके पर दिनेश कुमार जैन नरेश चंद जैन, अनिल कुमार जैन, संदीप कुमार जैन, अमित कुमार जैन द्वितीय, सतीश चंद जैन, सुभाष चंद जैन, नितिन जैन, मोहित जैन, रजत जैन, संजय जैन, अवनीश जैन, अंकुर जैन, अंकित जैन, सुलभ जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।