{"_id":"5a8f15bd4f1c1b2d068b8282","slug":"41519326653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की हालत बुझते हुए चिराग की तरह: शोएब कासमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की हालत बुझते हुए चिराग की तरह: शोएब कासमी
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। जमात उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता मौलाना शोएब कासमी ने कहा कि पिछले 70 सालों में विपक्षी दलों ने जो गड्ढ़े खोदे थे भाजपा उन्हें भरने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।
बृहस्पतिवार को देवबंद स्थित कौशल विकास योजना के कार्यालय पर पहुंचे मौलाना शोएब कासमी ने कहा कि पिछली सरकारों के शासन में प्रदेश के अंदर अपराधियों का राज चलता था। लेकिन जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आई है, अपराधी जान बचाने के लिए या तो प्रदेश छोडकर भाग रहे हैं या फिर एनकाउंटर में मार गिराए जा रहे हैं। बीजेपी का संकल्प है कि देश को अपराधमुक्त बनाकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है। लखनऊ में चल रहे इंवेस्टर्स समिट में देश के बड़े कारोबारी भारी भरकम रकम निवेश कर रहे हैं। जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश मालामाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुसलमानों के लिए बहुत सी योजनाएं चला रखी हैं, लेकिन कुछ तंजीमे उनका लाभ मुसलमानों तक नहीं पहुंचाने दे रही हैं, और योजनाओं को लेकर मुसलमानों को बहकाया जा रहा है। वक्फ संपत्तियों पर किए जा रहे कब्जों के सवाल पर मौलाना शोएब कासमी ने कहा कि जल्द ही ऐसे लोगों की सूची तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी और वक्फ संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के साथ ही उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी जिन्होंने अवैध रुप से वक्फ संपत्तियों पर कब्जे किए हुए हैं। पाकिस्तान के मुद्दे पर कहा कि पाक को बार बार समझाया गया कि वो अपनी हरकतों से बाज आए। लेकिन उसने जिस तरह भारत की तमाम अपीलों को अनदेखा करते हुए घुसपैठ की और बॉर्डर पर फायरिंग की उससे साफ है कि वे हताशा में कार्रवाई कर रहा है। कहा कि ये आज सऊदी अरब, कुवैत, कतर और बहरीन ने पाक के ऊपर से हाथ हटा लिया है। जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कहा कि जब चिराग बुझने के करीब आता है तो बहुत टिमटिमाता है आज यही हालत पाकिस्तान की हो रही है।