{"_id":"5a85d8ef4f1c1b2d068b6dc7","slug":"41518721263-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के पैसा दिलावाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के पैसा दिलावाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय का पैसा दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
सहारनपुर। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कांकरकुई से जुड़े दो कर्मचारियों पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों का पैसा सरकार से दिलवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई है।
महिला सामाख्या संगठन की अध्यक्ष ऊषा देवी के नेेतृत्व में कुछ ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की। ऊषा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत कांकरकुई से जुड़े दो कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा था कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव शौचालय बनवाए। उनके संगठन ने ग्रामीणों की मदद से 55 शौचालय बनवाए। आरोप है कि अब शौचालयों के निर्माण में लगी धनराशि सरकार से दिलवाने के नाम ये कर्मचारी प्रति शौचालय दो हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। सीडीओ संजीव रंजन का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। लीला, राखी, संजय कुमार, पिंकू, संगीता, दिलीप, दिलशाना, मोनिका, मनोज, बिरमपाल, मुनेश, इसम सिंह आदि मौजूद रहे।