{"_id":"5a57b05b4f1c1b2c198b470a","slug":"41515696219-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है नवाज देवबंदी का नाअत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है नवाज देवबंदी का नाअत
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रख्यात शायर और उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन डा. नवाज देवबंदी का एक बेहद उम्दा नाअत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हिट हो रहा है। लंदन में फिल्माया गया यह नाअत मोहम्मद साहब की शान में गाया गया है। सबसे अहम बात यह है कि इसके एक-एक शब्द में पूरी कहानी है। सलाम-ए-सलाम डा. नवाज देवबंदी का बेहद पापुलर नाअत है।
डा. नवाज देवबंदी ने बताया कि इस्लाम में दो विधाएं हैं। इसमें खुदा की तारिफ को हम्द और पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गाए गए गीत को नाअत कहते हैं। लंदन दौरे के वक्त एक टीवी ने इसे शूट किया था। इसमें मोहम्मद साहब के जीवन के वाकयात को बताया गया है और उनकी प्रशंसा की गई है। उनके दोस्तों को सलाम किया गया, उनकी बहादुरी को सलाम किया गया और उनके एक-एक बात को सलाम किया गया है। इसमें खुदा की ओर से उन्हें दिए गए कुरआन का जिक्र भी किया गया है। सलाम-ए-सलाम का गीत और अंदाज इन दिनों लोगों को लुभा रहा है।