{"_id":"5a2598a54f1c1bd1408baf2f","slug":"41512413349-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों की बढोतरी पर किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों की बढोतरी पर किसानों में आक्रोश
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। भाकियू (अ) की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के दामों में भारी वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है।
तहसील परिसर में आहूत पंचायत में जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। अभी तक किसानों का पिछला गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं किया गया है। उनकी सरकार से मांग है कि बढ़ाए गए बिजली के दामों को वापस लिया जाए, अन्यथा भाकियू आंदोलन को बाध्य होगी। जिला उपाध्यक्ष देशराज राणा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ करने के लिए ऋण मोचना योजना लागू की है, लेकिन अभी तक ऋण माफी के दायरे में आने वाले सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। बिना विलंब दायरे में आए किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
पंचायत में तहसील अध्यक्ष हरेंद्र सैनी, प्रकाश चंद, असगर, ठाकुर अनिल चौहान, रणबीर सिंह, चौधरी साहब सिंह, महावीर सैनी, सोमवीर राणा, प्रकाश, कौशल देवी, अनिल चौहान आदि की मौजूदगी रही।