फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गाजर का हलवा बन मुसीबत

गाजर का हलवा बन मुसीबत

Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गाजर का हलवा बन मुसीबत
सहारनपुर। शहर से सटे गांव पिंजौरा में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। जहां गाजर का हलवा खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब चार घंटे बाद सभी की हालत सामान्य हुई।
विज्ञापन

सोमवार की अपराह्न तीन बजे पिंजौरा से एक ही परिवार के पांच लोगों को भर्ती कराया गया। उन्हें उल्टी और पेट खराब होने की शिकायत थी। चिकित्सकों को बताया गया कि घर में गाजर का हलवा बना था, जिसे खाने के बाद हालत बिगड़ना शुरू हो गई। अस्पताल चिकित्सकों ने तुरंत पांचों को भर्ती कर लिया। भर्ती हुए मरीजों में 12 वर्षीय साहिल पुत्र मोबीन, 16 वर्षीय शीबा पुत्री मोबीन, 17 वर्षीय सायबा पुुत्री मोबीन, 20 वर्षीय हिना पत्नी जहीर और छह वर्षीय रिहान रहे। भर्ती होने के करीब चार घंटे बाद हालत में सुधार हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। जिनको संभत: देर रात या मंगलवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed