फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीओ ने छात्र-छात्राओं को दी यातायात के नियमों की जानकारी

सीओ ने छात्र-छात्राओं को दी यातायात के नियमों की जानकारी

Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीओ ने छात्र-छात्राओं को दी यातायात के नियमों की जानकारी
नानौता/छुटमलपुर (सहारनपुर)। नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में यातायात माह के चलते क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सेमिनार के दौरान उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों के पालन करने और जानकारी में ही बचाव है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलेज में हुए सेमिनार में सीओ आरके सिंह ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी। आरके सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वाहन के सभी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र आदि हमेशा साथ रखने चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क पर पैदल चलते समय हमेशा अपनी बायीं साइड चलना। हाईवे पर दुर्घटना के बाद जाम नहीं लगाना। बिना डीएल के वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क पर लगे सूचना संकेतों का महत्व भी बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एसआई सुरेश कुमार, रामअवतार सिंघल, विजय कुमार शर्मा, सुनील गुप्ता, मनजीत चौधरी, मनोज शर्मा, डीएस राणा, हरिश चंद्र शर्मा, मुकेश राणा, नफीस अंसारी, सुमित कपिल, गिजाला जबी, किश्वर जहां, नीतू रानी, शोभा सिंह, राहत जहां, सुमन त्यागी, अनीता रानी आदि रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के यूपी ग्लोबल स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एसओ फतेहपुर भानू प्रताप सिंह ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने नाबालिग बच्चों से वाहन न चलवाएं। इस मौके पर चेयरमैन शिशिर सिंह राणा, पूजा राणा, प्रधानाचार्य चंद्र मोहन दुबे, सविता दुबे आदि मौजूद रहे।मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed