{"_id":"59cd49224f1c1bd7538b4d78","slug":"41506625826-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम की निर्माणाधीन लाइब्रेरी से गिरकर निर्माण विभाग का कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम की निर्माणाधीन लाइब्रेरी से गिरकर निर्माण विभाग का कर्मचारी घायल
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारुल उलूम की लाइब्रेरी से गिरकर कर्मचारी घायल
देवबंद। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की निर्माणाधीन लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल से गिरकर देखरेख में लगा निर्माण विभाग का कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
दारुल उलूम परिसर में बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण विभाग के कर्मचारी मौलवी तमीजुद्दीन को इसके देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहस्पतिवार सुबह तमीजुद्दीन कार्यों का जायजा लेने के लिए लाइब्रेरी में गया था। जब वह दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर आकर गिरा। इससे वह घायल हो गया। बाद में उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। बता दें कि इससे पूर्व एक महिला मजदूर की लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी जबकि कई अन्य मजदूर भी लाइब्रेरी से गिरकर घायल हो चुके हैं।