फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नंद के आनंद भयो...घर-घर में जन्में कान्हा

नंद के आनंद भयो...घर-घर में जन्में कान्हा

Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
नंद के आनंद भयो...घर-घर में जन्में कान्हा
सहारनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही आधी रात में मंदिर घंटे-घड़ियाल से गूंज उठे। हर तरफ भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाया। इसके साथ ही घर-घर में कान्हा ने जन्म लिया।
विज्ञापन

नए शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। कान्हा के स्वागत को गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, आवास-विकास के हरि मंदिर, श्री शिव-शक्ति तहसील मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिर, नेहरू नगर के श्री हनुमान मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूल मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया। पूरे दिन मंदिरों में भगवान का गुणगान होता रहा। रात 12 बजे जब भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया तो मंदिर घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे। सबसे पहले भगवान को पंचामृत से स्नान कराया गया। श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण को माखन-मिश्री को भोग लगाया। गद्दी श्री सिद्ध किराना किशनपुरा में महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास महाराज एवं बाबा गोपालदास के तत्वाधान में जन्माष्टमी मनाई गई। पूर्व सभासद प्रवेश धवन, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सचदेवा, विरेंद्र धवन, बिट्टू आहूजा, अश्वनी शर्मा, राकेश, भूषण भारती, सौरव बाबा मौजूद रहे। सम्राट विक्रम कॉलोनी स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी पर विभिन्न झांकिया लगाई गई। बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शुभारंभ भाजपा उपाध्यक्ष राकेश जैन ने किया। सुरेंद्र गुप्ता, विश्वनाथ गोयल, रोशन लाल शर्मा, पूरन चंद मित्तल, नरेंद्र गुप्ता, सुशील सैनी मौजूद रहे। सुभाषनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पंडित ईश्वर देव के तत्वाधान में मनाई गई। महाराज विजय बलोधी ने कहा कि जब तक मन की शुद्धि नहीं होगी, तब तक भक्ति नहीं हो सकती। राणा सिंधु, त्रिलोक नाथ पुरी, धर्मपाल खुराना, इंदर लाल गुलाटी, ओम प्रकाश, रवि बख्शी आदि मौजूद रहे। पंत विहार में दि जयोति जागृत संस्थान द्वारा जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। साध्वी सरस्वती भारती ने भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। हकीकतनगर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, खलासी लाइन, गिल कॉलोनी में विभिन्न झांकियां लगाई गई। श्री कृष्ण-राधा, श्री शंकर पार्वती, श्री लक्ष्मी-नारायण सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


रासलीला देख आनंदित हुए श्रद्घालु
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे कार्यक्रम के पांचवें दिन स्वामी ओम प्रकाश के निर्देशन में हरिदास मंडल वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया, जिसमें सुशीला द्वारा सुदामा को भिक्षा लेने के लिए भेजना। भगवान श्री कृष्ण द्वारा सुदामा की दरिद्रता को हरना का मंचन किया गया। प्रदीप मित्तल, राजेंद्र किशोर माहेश्वरी, राजीव गोयल, पंडित माधव प्रसाद, राकेश सिंघल, पूनम गोयल, शिवानी शर्मा, अंजलि जताना, रेखा मित्तल मौजूद रहे। वहीं, पंत विहार के श्री कृष्णा ज्ञान मंदिर में श्री कुष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। महंत अनूप मुनि ने सांवली मूर्ति के दर्शन कराए और पोथी सुनाकर भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही हकीकतनगर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो मंदिर मे पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में महिलाओं ने सुंदर रंगोली बनाई। इस दौरान सपा नेता अभय चौधरी, चरण सिंह, अनिल शैली, योगेश पंवार, हरीश जावा, प्रभात पुंडीर, डा. अपूर्व सैनी, आशीष वाधवा, शुभम, तेजपाल, विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed