{"_id":"598cadaa4f1c1bad2a8b469f","slug":"41502391722-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर को कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फतेहपुर भादो गांव निवासी 16 वर्षीय उजेब पुत्र मरगूब अपने पिता का खाना लेकर साइकिल से भटपुरा तिराहे के सामने स्थित अपने होटल पर जा रहा था। सड़क पार करते वक्त उसकी टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार बल्लुपुर बसंत विहार देहरादून निवासी नमन पुत्र किशनलाल और उसका साथी जसबीर घायल हो गए। घायलों को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। एसओ भानू प्रताप ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।