{"_id":"5974e72e4f1c1b30598b464e","slug":"41500833582-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों ने नोंच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों ने नोंच डाला
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आवारा कुत्तों ने रविवार की शाम नूरबस्ती में एक दस साल की बच्ची को अपना शिकार बना डाला। कुत्तों ने राह चलती बच्ची पर हमला कर उसे नोंच डाला। आसपास से गुजर रहे लोगों ने ईंट पत्थर बरसा कर बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुटाया। इसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
शहर की नूर बस्ती निवासी कलीम की दस साल की बेटी इन्शा रविवार की शाम चार बजे मोहल्ले में ही कहीं जा रही थी। इसी दौरान आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। चंद मिनटों में ही कुत्तों ने उसे कई जगहाें से नोंच डाला। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर बच्ची को नोंचते कुत्तों पर पड़ी तो उन्होंने ईंटें बरसा कर उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिजनों को खबर की गई। परिजन आनन फानन में लहूलुहान बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सपा नेता इसरार चौधरी का कहना है कि कुत्ते पहले कई बार पशुओं पर भी हमला कर चुके हैं। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। बता दें कि इससे पहले भी जिले में इसी साल 13 अप्रैल को चिलकाना के शाहपुर दाउद गांव में आमदखोर कुत्ते सात साल के आस मुहम्मद को नोंच कर मार डाला था। दो माह पूर्व गंगोह के लखनौती में आदमखोर कुत्ते सफाईकर्मी महिला को नोंच कर खा गए थे। यहीं अगले ही दिन एक गोवंश को भी कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला था। जबकि एक माह पूर्व गंगोह के मोहल्ला मुहम्मद गोरी में घर में घुस कर कुत्तों के झुंड ने दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया था। रामपुर मनिहारान में एक गड़रिए के बाड़े पर धावा बोल कुत्तों ने बीस से ज्यादा भेड़ बकरियों को अपना शिकार बना डाला था।